इंडिया अलायंस को आप चंडीगढ़ का पूरा समर्थन: डॉ. एसएस आहलूवालिया
चंडीगढ़ - देश में आगामी लोकसभा चुनाव का मैदान पूरी तरह से सज चुका है। सभी पार्टियां अपने कामों को जनता के सामने रखकर वोट मांग रही हैं। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर इंडिया अलायंस की दो अहम पार्टियां आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। इसके लिए कांग्रेस ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार के रूप में मनीष तिवारी को मैदान में उतारा है, इसी को लेकर आज आप चंडीगढ़ और पंजाब के प्रभारी और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह ने चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी चंडीगढ़ से बड़े अंतर से जीतेंगे।