कोविड आपको अंधा बना सकता है
मास्क के लंबे उपयोग से चेहरे पर दाने हो सकते हैं और आंखों की समस्या हो सकती है। भारत में नेत्र रोग विशेषज्ञों ने ऐसे मामलों की रिपोर्ट करना शुरू किया जिनमें लंबे समय तक मास्क पहनने से बाह्य अंगों में जलन होती है।
|
|
कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन
लंदन - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद आज वापस अपने काम पर लौट आए हैं। देश में कोरोना वायरस की वजह से लगातार लोगों की मौत हो रही है, जिसकी वजह से यहां की सरकार को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बोरिस जॉनसन के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि बोरिस अपने कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट सोमवार को पहुंचे। दो हफ्ते तक लंदन के अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह यहां पहुंचे हैं। विदेश सचिव डोमिनिक रॉब ने कहा कि बोरिस रविवार को ही ऑफिस जाने के लिए तत्पर थे।
|
भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना
बीजिंग - डोकलाम गतिरोध के समाधान को इस साल अंतरराष्ट्रीय सहयोग में अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए चीन की सेना ने गुरुवार को कहा कि भारत को सीमा पर शांति एवं स्थायित्व बनाए रखने के लिए अपनी सैनिकों को 'कड़ाई से नियंत्रण' में रखना चाहिए तथा सीमा समझौतों को लागू करना चाहिए।
|
आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक
इस्लामाबाद - पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अमेरिका को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के अनुभवों से सीख लेनी चाहिये। आसिफ ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका के बयानों में उसकी झुंझलाहट देखी जा सकती है। अफगान युद्ध में मिली निराशा भी उसकी झुंझलाहट का एक कारण है। संयुक्त राष्ट्र में कूटनीतिक मोर्चों और अफगान युद्ध की असफलता के बाद अमेरिकी प्रशासन के बयानों से कुंठा झलकती है।
|
फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता
मनीला - दक्षिणी फिलीपीन में आए उष्णकटिबंधीय तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। अधिकारियों ने आज आशंका जताई की यह संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि अब भी अनेक लोग लापता हैं। मिंदानाओ में आए उष्णकटिबंधीय तूफान टेंबिन के कारण यहां भीषण बाढ़ आने और मिट्टी धंसने से एक दूरस्थ गांव का वजूद ही खत्म हो गया।
|
ईरान के सुपर मार्केट में विस्फोट से 37 घायल
ईरान के दक्षिणी शहर शिराज के सुपरमार्केट में हुए एक विस्फोट 37 लोग घायल हो गए हैं। इस विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इससे सुपर मार्केट की दीवार ढह गई। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार यह विस्फोट संभवत: गैस लीक की वजह से हुआ। शिराज के अग्नि शमन विभाग के प्रमुख मोहम्मद फारूक जेहाद ने बताया कि यह विस्फोट संभवत: ज्वलनशील पदार्थ में विस्फोट या गैस लीक होने की वजह से हुआ। उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है।
|
नेपाल में भूकंप का झटका
काठमांडू - नेपाल की राजधानी और इसके पर्यटक स्थल पोखरा में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप का मध्यम स्तर का झटका आया। राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र के अनुसार, भूकंप का केन्द्र काठमांडू के उत्तर पूर्व में 55 किलोमीटर दूर सिंधुपालचौक जिले में था। नेपाल के साथ बिहार के कई जिलों में भी झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके दरभंगा, रक्सौल, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में महसूस किए गए हैं।
|
हवाई सीमा पर फिर से रुस और तुर्की में ठनी
अंकारा - हवाई सीमा उल्लंघन के मुद्दे पर एक बार फिर रूस और तुर्की आमने सामने हैं। तुर्की का आरोप है कि रुस के लड़ाकू विमान उसकी हवाई सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं रूस इसे महज प्रोपेगेंडा करार दे रहा है। तुर्की ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को रुस के विमान एसयू-34 ने उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, विमान को रुसी और अंग्रेजी में चेतावनी भी दी गई लेकिन विमान नहीं माना।
|
वकार ने इस्तीफे की खबर को बताया अफवाह
कराची - पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच वकार यूनुस ने मीडिया में आ रही अपने पद से इस्तीफा देने संबंधी खबरों को अफवाह करार दिया है। वकार ने कहा, जिस तरह से मीडिया में ऐसी कहानियां आती हैं, उससे मुझे बहुत निराशा होती है। जब कभी हमारी टीम अच्छा नहीं करती है तो मीडिया में ऐसी ही अफवाहें उड़ाई जाने लगती है, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
|
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर जारी, उड़ानें रद्द
वाशिंगटन - अमेरिका में इन दिनों बर्फीले तूफान ने कहर मचा रखा है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं, लेकिन तूफान के चलते न तो घरों में बिजली की सप्लाई हो रही है और न ही अन्य सुविधाएं उन तक पहुंच पा रही हैं। बर्फीले तूफान के चलते शुक्रवार और शनिवार को अमेरिका में या बाहर जाने वाली करीब 7600 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।जानकारी के मुताबिक अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी समेत देश का सम्पूर्ण पूर्वी हिस्सा इस भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया है।
|
कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, पांच की मौत
दावोस - स्विटजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने बयान जारी करते हुए बताया है कि उनके देश के सस्केचेवान प्रांत में दोपहर 1 बजे के करीब एक हाई स्कूल में आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी कर दी गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
|
|