|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत-अमेरीका व्यापार परिषद् को संबोधित किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत-अमेरीका व्यापार परिषद् की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्यवर्धक जलवायु, प्रदूषण मुक्त वातावरण तथा प्रचूर और निर्बाध बिजली की आपूर्ति हिमाचल प्रदेश को विश्व की नामी कंपनियों के लिए भी निवेश का एक पसंदीदा गंतव्य बनाती है।
|
राज्य में प्रवेश करने पर पूर्ण चिकित्सा जांच अनिवार्य - मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक के दौरान प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की पूर्ण चिकित्सा जांच सुनिश्चित करवाने के उपरांत ही उन्हें होम क्वारन्टीन के लिए संबंधित गंतव्यों के लिए जाने की स्वीकृति देने के निर्देश दिए।
|
आवास के अनुरूप शेष राशि जमा करें हज यात्री
शिमला - अस्थायी रूप से चयनित किए गए हज यात्रियों को शेष राशि जमा करने को कहा गया है, जिन्होंने आवास के अनुसार ग्रीन श्रेणी के लिये 1,70,950 रुपये की तथा अज़ीज़ीया श्रेणी के लिये 1,36000 रुपये की में से 81,000 रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान कर लिया है।
|
मुख्यमंत्री ने पीजीआई जाकर कसौली गोलीकांड में घायल गुलाब सिंह का हाल पूछा
शिमला - मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीजीआई चण्डीगढ़ जाकर कसौली गोलीकांड में घायल लोक निर्माण विभाग के बेलदार गुलाब सिंह का कुशल क्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गुलाब सिंह माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा कसौली में अवैध निर्माण गिराने के आदेशों की अनुपालना के लिए गई टीम में शामिल था और हमलावर की गोली से घायल हो गया था।
|
मुख्यमंत्री ने किया थैलेसीमिया रोगियों के लिए जीवन रक्षक ऐप का शुभारम्भ
शिमला - मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा हिमाचल प्रदेश के थैलेसीमिया रोगियों के लिए पारिवारिक परिधि का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुनिश्चित बनाएगी कि थैलेसीमिया रोगियों को ब्लड का प्रबन्ध करने में कोई परेशानी न हो।
|
|
राज्यपाल से नार्वे के राजदूत की भेंट
शिमला - राज्यपाल आचार्य देवव्रत से आज यहां राजभवन में नार्वे के राजदूत नील्ज़ रागनर कामस्वेग ने भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने पर्यावरण एवं तकनीकी हस्तांरण से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश द्वारा हिमालय क्षेत्र की समृद्ध वनस्पति व जीव जन्तुओं के संरक्षण के लिए गम्भीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हांने कहा कि प्रदेश में जल विद्युत ऊर्जा की अपार सम्भावना है तथा सरकार विकास के इस क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर इसके सम्पूर्ण दोहन के लिए प्रयास कर रही है।
|
सुरेश भारद्वाज ने शिमला शहर में सुचारू पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश
शिमला - शिक्षा मंत्री एवं शिमला (शहर) विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां नगर निगम, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग तथा विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ शिमला शहर में पेयजल स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी वार्डों में समान रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाए। उन्होंने कहा कि सभी को पीने का पानी उपलब्ध होना चाहिए।
|
राज्य में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित बनाएगी सरकार - मुख्यमंत्री
शिमला - इन्दिरा गांधी आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान शिमला के ऑर्थोपेडिक शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित उत्तरी क्षेत्र ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के 37वें वार्षिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यद्यपि हिमाचल प्रदेश एक छोटा राज्य है, फिर भी चिकित्सा क्षेत्र में इसका बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि राज्य के चिकित्सक देश के बहुत से प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जो राज्य के लोगों के लिए गौरव की बात है।
|
|
जयराम ठाकुर हिमाचल के नए मुख्यमंत्री
पांच बार के विधायक, अपनी विनम्रता के लिए प्रसिद्ध और साफ छवि और जमीनी जुड़ाव वाले जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को इसकी घोषणा की। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से इस बारे मंी फैसला लिया गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय भी उपस्थित थे।
|
|